logo

समिति ने पूर्व CM हेमंत सोरेन से की मांग, कहा- सामान्य वर्ग के छात्रों को भी मिले स्कूली सुविधाएं

HEMANT1.jpeg

रांची 

सवर्ण समाज संयोजक समिति के द्वारा आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की गई कि समान्य वर्ग के बच्चों को भी अन्य बच्चों की तरह पाठ्य सामग्री, साईकिल एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाये। इसको लेकर समिति के संयोजक मनीष कुमार सिंह के साथ संबंधित विभाग के साथ पहले ही वार्ता हुई थी। इसके बाद आश्वासन दिया गया था कि छात्रों में किसी तरह का भेदभाव नहीं रखा जायेगा। बच्चों के साथ बिना जातिगत भेदभाव किये उन्हें पाठ्य सामाग्री उपलब्ध कराई जायेगी। 

संयोजक ने दी ये जानकारी 

संयोजक मनीष ने जानकारी दी कि अब तक जितने बच्चों को भी पाठ्य सामग्री, साइकिल व अन्य सुविधायें दी गई हैं, उसमें सामान्य वर्ग के बच्चे शामिल नहीं हैं। इसलिए समिति के द्वारा आज पुन: एक बार आग्रह किया गया है कि सामान्य बच्चों को भी सुविधायें दी जायें। ताकि झारखंड सरकार की उपलब्धियां मील का पत्थर साबित हो सके।

Tags - Hemant SorencommitteedemandJharkhand News