logo

तिलाबाद मिशन के फादर पर बार-बार बलात्कार करने का आरोप, महिला ने दर्ज करायी प्राथमिकी

तिलाबाद मिशन के फादर पर बार-बार बलात्कार करने का आरोप, महिला ने दर्ज करायी प्राथमिकी

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः 
गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित तिलाबाद मिशन के फादर थॉमस सोरेन पर उनकी रसोइया के रूप में काम करने वाली 32 वर्षीय महिला ने बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला की शिकायत पर सुंदरपहाड़ी थाना में एक नवंबर 2026 को कांड संख्या 0033/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 89 और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


 

क्या है एफआईआर में दर्ज आरोप (हू-ब-हू)
सेवा में श्रीमान थाना प्रभारी सुन्दरपहाडी जिला गोड्डा । महाशय, सविनय निवेदन यह है कि में मोनिका सोरन उम्र 32 वर्ष पति मुन्नु हेम्ब्रम, साकिन तेतरिया-2 थाना सुन्दरपहाडी जिला गोड्डा की निवासी हूं। दिनांक 17/06/2026 को तिलाबाद मिशन के फादर थोमस सोरेन उम्र 35 वर्ष (करीब) पिता का नाम नहीं मालूम, थाना सुन्दरपहाडी जिला गोड्डा ने हमको अपना रसोईया के रुप में 9000 रुपए प्रति माह के दर से तथा हमारे पति को बच्चे का रसोईया के रुप में 7000रुपए प्रति माह के दर से रखा। हमलोग (दोनों) उसी दिन से काम करने लगे और मिशन में ही रहने लगे। दिनांक 19/06/26 दिन शुक्रवार को समय करीब 4 बजे हमारे पति मुन्नू हेम्ब्रम को फादर थोमस ने होस्टल के बीमार बच्चे को जीतपुर गांव पहुंचाने के लिए भेज दिया। करीब 5 बजे अपराह्न हम फादर के कीचन में सब्जी बना रही थी। उस समय हमको अकेली पाकर फादर थॉमस कीचन रूम गया और हमको अपने बेड रूम में ले गया। फिर दरवाजा बंदकर मेरे साथ जबरदस्ती करने -लगा। जब मैं इसका विरोध की तो हमको धमकी देने लगा कि तुम्हारे बच्चे को स्कूल से निकाल देंगे। यदि अपने पति को बतायी तो दोनों को रसोईया का काम से हटा देंगे और मेरे साथ बलात्कार किया। उसके बाद से थॉमस फादर मेरे साथ बराबर डरा धमका कर बलात्कार करता था और मेरा पति को कभी टेशो हटिया या बहार का काम से भेज देता था। जब कभी हम ऑफिस रुम का साफ-सफाई का काम करते थे वहां भी मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार करता था। दिनांक 15/07/26 दिन बुधवार को 3:30 बजे थोमस फादर ने मुझे चाय बनाने के बहाने से अपना रुम बुलाया और मेरे साथ जबरन बलात्कार किया। मैंने मना भी किया कि ये गर्भ ठहरने का समय है। उसने नहीं माना और बोला हम समझ लेंगे । जब मैं 2 माह तक मासिक नहीं देखा तो बोले कि हमारा बच्चा 5 ठो है। इसलिए हमारा पति उस समय अगल सोता है। ऐसा हो गया है अब क्या होगा। तब उसने गर्भ नासक कीट खाने के लिए जबरन दबाव बनाकर खिलाया और जब मेरी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगती तो हमने पति को सारी बात बता दी। तब फादर थॉमस हम दोनों पति पत्नी को बोला कि हम गोड्डा के किसी हॉस्पीटल में इसका धुलवाई करवा देंगे। हल्ला मत करो हम फादर हैं, बदनामी होगी। उसके बाद गोड्डा के अलग-अलग हॉस्पीटल लेकर मेरा धुलाई कराया और फीस 60000/- (साठ हजार) रुपया बताया। गोड्डा हॉस्पीटल में मेरा एक यूनिट ब्लड भी चढ़ा है। इस संबंध में हम फादर को बोले कि मेरा तबीयत काफी बिगड गया है तब कई बार मिशन के अन्दर पंचायती हुई। फिर भी हमको न्याय नहीं मिला। कानून का सहारा लेना पड़ रहा है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि तिलाबाद मिशन के फादर थॉमस सोरेन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाय। 


 

Tags - Rape Sundarpahari church Father FIR Jharkhand