logo

'हर दिन कई लोग...', जानिए हेमंत सोरेन की जमानत पर क्या बोले हिमंता

himanta_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा अपने एक दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। हेमंत सोरेन की जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हर दिन कई लोग जेल जाते हैं और हर दिन कई लोगों को बेल मिलता है। इसका अकाउंटिंग करना बीजेपी का काम नहीं है। उन्होंने हेमंत की गिरफ्तारी के पीछे साजिश के सवाल पर कहा कि यह तब सही लगता जब झारखंड में भ्रष्टाचार नहीं होता। यहां तो भ्रष्टाचार चरम पर है। आपराधिक घटनाएं बढ़ीं हैं। पेपर लीक हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हुए लोकसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा के पक्ष में वोट देकर आखिर क्या मैसेज दिया। लोगों ने बताया कि वह यहां की सरकार से खुश नहीं है।

आदिवासी सीट के नेताओं से मिले हिमंता

गौरतलब है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने आज एक-एक कर सभी आदिवासी सीट के नेताओं के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। रांची पहुंचते हुए हिमंता सबसे पहले सीता सोरेन के आवास पहुंचे। इसके बाद वो समीर उरांव, अरुण उरांव, सुदर्शन भगत से मुलाकात की। सेकेंड हाफ में वे अर्जुन मुंडा और गीता कोड़ा से मिले।  इसके बाद प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की बैठक में शामिल होने के बाद प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मिले। शाम 7.45 की फ्लाइट से गुवाहाटी रवाना हो जाएंगे।

Tags - JharkhandJharkhand newsHemant sorenHimanta Biswa SarmaBJPJMM