logo

इलेक्टोरल बॉन्ड : कांग्रेस के राजेश ठाकुर ने बताया BJP ने कैसे चंदा के जरिये करोड़ो रुपये लिये

CONG1.jpeg

रांची  
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में आज बीजेपी पर हमला किया। ठाकुर ने बताया कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिये BJP ने कैसे चंदा के जरिये करोड़ों रुपये हासिल किये। कहा, 2018 और 2024 के बीच, बीजेपी को चुनावी बॉन्ड से कुल 16,518 करोड़ में से 8,252 करोड़ मिले। कांग्रेस पार्टी को केवल 1,950 करोड़ मिले। इस पर भी हमारे बैंक अकाउंट को सील कर दिया गया है। वहीं, बीजेपी अपनी लूट की राशि को खर्च करने के लिए स्वतंत्र है। इस हालत में बराबरी के स्तर पर चुनाव लड़ना संभव नहीं है। ये एक तरह से लोकतंत्र का खात्मा है। 

राजेश ठाकुर ने बताये 3 तरीके, जिनसे बीजेपी को मिली राशि

1-    ठाकुर ने आरोप लगाया कि ईडी, सीबीआई या आयकर का उपयोग करके किसी कंपनी पर छापा मारना और फिर कंपनी को छोड़ने के लिए दान मांगने का तरीका बीजेपी ने अपनाया। कहा, इस तरह 94 कंपनियों को निशाना बनाया गया। शीर्ष के 30 दानदाताओं में इसी तरह की 14 कंपनियां शामिल हैं। ठाकुर ने आगे कहा कि मीडिया वेबसाइट द न्यूज़ मिन्ट और न्यूज़लॉन्ड्री की एक जांच में पाया गया है कि पिछले चुनावी ट्रस्ट योजना के माध्यम से दान देने वाली 30 कंपनियों ने एजेंसियों द्वारा छापा मारे जाने के बाद दान दिया। 

2-    कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ मामलों में कंपनियों ने दान दिया और फिर ठेके प्राप्त किए। कुछ अन्य मामलों में उन्हें ठेके मिले और फिर दान के रूप में रिश्वत दी गई। 37 व्यापारिक समूहों ने चुनावी बांड दान दिया जिसके बाद उन्हें 4 लाख करोड़ रुपये की 243 परियोजनाएं सौंपी गईं। कहा, 4,000 करोड़ का चंदा मिला तो बदले में 4 लाख करोड़ का बिजनेस भी किया गया। 

3-    ठाकुर ने आगे कहा, 29 संदिग्ध शेल कंपनियां हैं जिन्होंने दान दिया। इनमें से 19 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) का उल्लंघन करने के उच्च जोखिम के कारण वित्त मंत्रालय की सूची में रखा गया था। उनकी गतिविधियों को मोदी सरकार की इस शर्त से मदद मिली कि किसी कंपनी के मुनाफे की कोई भी राशि चुनावी बांड के रूप में दी जा सकती है। पहले यह सीमा शुद्ध लाभ की 7.5 फीसद तय थी।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn


 

Tags - Electoral BondRajesh Thakur BJPCONGRESSallegation