logo

निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री हेमंत और कल्पना से मुलाकात

WhatsApp_Image_2026-03-02_at_17_22_46.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मानगो नगर निगम, जमशेदपुर की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इसके अलावा नवनिर्वाचित देवघर नगर निगम के महापौर रवि राउत तथा चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मंत्री हाफिजूल हसन भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मिलनेवालों में  में नवनिर्वाचित चतरा नगर परिषद के अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ़ बाबू खान एवं सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव जीतने वाले जन प्रतिनिधियों को बधाई के साथ साथ होली की शुभकामनाएं भी दी।

Tags - Jharkhand newly elected representatives municipal bodies Chief Minister Hemant Soren meeting best wishes Deoghar Mango Chatra Chaibasa