द फॉलोअप डेस्क
ED ने रांची के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर छापा मारा है। ED ने इस CA के ठिकानों पर PMLA के बदले Foreign Exchange Management Act (FEMA) के तहत रेड मारी है। बता दें कि झारखंड में ED द्वारा FEMA के तहत किया जाने वाला यह पहला छापा है।
ED ने मंगलवार की सुबह करीब छह बजे नरेश केजरीवाल व उनके पारिवारिक सदस्यों के रांची, मुंबई और सूरत के कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी ने रांची में केजरीवाल के चर्च कंप्लेक्स स्थित कार्यालय सहित आवासीय ठिकानों को छापामारी के दायरे में शामिल किया है। .jpg)
मिली जानकारी के अनुसार ED ने नरेश केजरीवाल के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर इस मामले में FEMA के तहत जांच शुरू की थी। ईडी द्वारा की गयी प्रारंभिक जांच के दौरान केजरीवाल द्वारा विदेशों में धन निवेश किये जाने के सबूत मिले हैं।