logo

ईडी की कार्रवाई से पूरे शहर में हडकंप, राजस्व कर्मचारी को लेकर रांची निकली टीम

bhanup.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
शहर के झुलन सिंह चौक में गुरूवार की सुबह आठ बजे उस समय हडकंप मच गया। जब ईडी की टीम रांची से आ धमकी। ईडी की टीम शहर के झुलन चौक स्थित भानु प्रताप के घर में छापामारी की। छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने चारों तरफ से घर के घेर रख था। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने या बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम गुरुवार अहले सुबह बड़गांई  राजस्व के कर्मचारी भानु प्रताप के सिमडेगा झुलन सिंह चौक स्थित आवास पर आ पहुंची और छापामारी करना शुरू की। ईडी करीब सात घंटे तक छापामारी करती रही। शाम चार बजे ईडी की छापामारी हुई समाप्त। छापामारी समाप्त करने के बाद ईडी की टीम राजस्व कर्मी को अपने साथ ले गई है। ईडी के टीम ने पत्रकारों से बात करने पर किया परहेज। कुछ भी बोलने से इनकार किया। भानु  प्रताप को हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन ईडी की टीम उन्हें अपने साथ वाहन पर बैठाकर रांची की ओर निकल गई है।