logo

छत्तीसगढ़ : मारा गया खूंखार नक्सली मदवी हिड़मा, 40 लाख इनाम की थी घोषणा

मारा गया खूंखार नक्सली मदवी हिड़मा, 40 लाख इनाम की थी घोषणा

डेस्कः 
खूंखार नक्सली मदवी हिड़मा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। तेलंगाना-बीजापुर सीमा पर पुलिस के एलीट ग्रेहाउंड्स बल और सीआरपीएफ कोबरा कमांडो के साथ हुई मुठभेड़ में मदवी मारा गया है। मदवी पर 40 लाख का ईनाम रखा गया था। बुधवार को हुई मुठभेड़ में 6 जवानों के घायल होने की भी खबर है। 3 अप्रैल 2021 को छत्तीसगढ़ के घातक हमले के पीछे मदवी हिड़मा का ही सबसे पहले नाम सामने आया था। इस घातक हमले में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे और 31 अन्य घायल हो गए थे। 


17 साल की उम्र में बना था नक्सली 
सुकमा जिले के पुवर्ती गांव के आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाला हिड़मा 17 साल की उम्र में नक्सली बन गया था। उसे पकड़ने के लिए बीजापुर और सुकमा में कई अभियान चलाए गए। लेकिन वह हर बार भागने में सफल हो जाता था। मदवी हिड़मा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा सहित कई राज्यों में सक्रिय था। हिड़मा मूल रूप से दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले का रहने वाला था। नक्सली संगठन में शामिल होने से पहले हिड़मा खेती करता था।