logo

धोनी नहीं शामिल हैं 100 शक्तिशाली लोगों में, जबिक आदिवासी मुख्यमंत्री देश को करा रहे आदिवासियों की ताकत का एहसास

hemant25.jpg

द फॉलोअप डेस्क

शुक्रवार को इंडियन एक्सप्रेस ने 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हैं। लेकिन, महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस सूची में नहीं है। वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी को अब तक का सबसे शक्तिशाली कप्तान माना जाता है। लेकिन, जब देश के 100 शक्तिशाली लोगों की बात आई तो वह पिछड़ गये। उनको इस लिस्ट रखा ही नहीं गया। दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा इस लिस्ट में हैं। विराट को 53 तो रोहित को  83वे स्थान पर रखा गया है। झारखंड से सिर्फ एक व्यक्ति इस लिस्ट में हैं वो हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। कल तक जिस आदिवासी समाज को पिछड़ा, शोषित और वंचित माना जाता था, आज उसी समाज से निकलकर एक आदिवासी युवक पूरे देश को आदिवासियों की ताकत का एहसास करा रहा है। हेमंत सोरेन भारत के 64वें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति चुने गए है। ये आदिवासी समाज के साथ-साथ हर झारखंड वासी के लिए गर्व का पल है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में जगह हासिल कर ली है।

इंडियन एक्सप्रेस ने इसके पीछे की बतायी वजह

हेमंत सोरेन जब से झारखंड मुख्यमंत्री बने है, तब से ही वे भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किये जाते रहे है। वे झारखंड के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री है, जिन्हे इस सूची में हमेशा शामिल किया जाता है। इंडियन एक्सप्रेस ने इसके पीछे की वजह बतायी है कि हेमंत सोरेन एक ऐसे राज्य में सफलतापूर्वक गठबंधन सरकार चला रहे हैं. जहां राजनीतिक स्थितियां अक्सर बदलती रहती है, वह पिता शिबू सोरेन के संरक्षण में बागडोर संभालनेवाले एक ऐसे राजनेता है, जो गुरुजी के बेटा होने की छवि को छोड़ने में सक्षम हैं. उन्होंने कोरोना को कुशलतापुर्वक काम किया है। बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री कई तरह की परेशानियों में घिरते नजर आते हैं। लेकिन वे इन परिस्थितियों में भी मजबूत बनकर उभर रहे हैं। वे लगातार शक्तिशाली होते जा रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें देश के मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस की सूची में उन्हें शामिल किया हैं। इंडियन एक्सप्रेस की शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में हेमंत सोरेन के अलावा झारखंड से कोई अन्य व्यक्ति जगह हासिल नहीं कर पाए हैं यहां तक की पूरी दुनिया के चहेते महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं । हेमंत सोरेन कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा से एक स्थान ऊपर हैं। इस सूची में प्रियंका को 65वां स्थान मिला है। इस हिसाब से हेमंत सोरेन उनसे एक स्थान आगे हैं। इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी को फिर पहला स्थान मिला है। बीते साल भी वे पहले स्थान पर थे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दूसरे नंबर पर काबिज हैं। देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ चौथे व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 13वां, बिहार के सीएम नीतीश कुमार 14वां और राहुल गांधी को 15वां स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी 11 अप्रैल को हेमंत सरकार के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन सचिवालय करेगी प्रदर्शन

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT