logo

11 अप्रैल को हेमंत सरकार के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन सचिवालय का बीजेपी करेगी घेराव

DIPAK8.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आगामी 11 अप्रैल को प्रदेश भाजपा के बैनर तले राज्य के 32 हजार गांवों से रांची की धरती पर जनसैलाब उतरेगा। जनता इस भ्रष्ट निकम्मी राज्य सरकार के सचिवालय को घेर कर उनके वादे को याद कराएगी। सरकार या तो अपना वादा निभाए या फिर कुर्सी छोड़े। ये जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने 1 अप्रैल शनिवार को प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक में दी। बैठक में प्रदेश प्रभारी सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपाई, नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवम सांसद सुनील कुमार सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए।  बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत, धारदार, सर्व व्यापी सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी बनाने के साथ आगामी विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों और 11 अप्रैल को रांची में राज्य सरकार के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक जनांदोलन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: नो वेंडर जोन में फ़ूड कोर्ट और ठेले लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई- डीसी

ठगबंधन की सरकार से ऊब चुकी जनता

प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चलने वाली झामुमो कांग्रेस राजद ठगबंधन की सरकार से जनता ऊब चुकी है। भाजपा राज्य की सवातीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जनता सड़कों पर धरना देकर राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प व्यक्त कर रही है। उन्होंने आज युवाओं के द्वारा नियोजन नीति के खिलाफ बुलाए गए ऐतिहासिक संथाल परगना बंद केलिए जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सफेद झूठ बोलकर,लोगों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता में आने वाली सरकार को अब सच से सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का आक्रोश दिनोदिन राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है।

बजट के 11 हजार करोड़ रुपया हुआ सरेंडर

प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार केवल लूट,घोटाले,भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में लगी है। राज्य में वित्तीय अराजकता की स्थिति भयावह है। यह देश का पहला राज्य है। जहां मार्च लूट के तहत एक दिन में 5000 करोड़ रूपए की निकासी होती है। सरकार की लोक लुभावन योजनाओं का बुरा हाल है। साथ ही बजट के 11 हजार करोड़ रुपया सरेंडर हो गए। वहीं, उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता भगवान भरोसे जीवन बसर कर रही।

घर घर झंडा लगाकर मनाया जायेगा पार्टी का स्थापना दिवस

इस दौरान उन्होंने कहा कि आंदोलन के अतिरिक्त पार्टी की सांगठनिक गतिविधियां की चर्चा हुई जिसमें बूथ सशक्तिकरण अभियान,राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम की समीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस घर घर झंडा लगाकर मनाया जायेगा। साथ ही 6 अप्रैल को पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर 9.30 बजे प्रातः माननीय प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। इसके अलावा 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के अलावा महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूले की जयंती सहित सामाजिक समरसता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नीति आयोग की रिपोर्ट राज्य की नकारात्मक छवि हुई उजागर

प्रकाश ने कहा कि आज देश में राज्य की छवि नए उद्योग धंधे लगाने वाली नहीं बल्कि पुराने उद्योग धंधों को बंद करने वाली बन गई है। नीति आयोग की रिपोर्ट राज्य की नकारात्मक छवि उजागर हुई है। और यही हेमंत सरकार की वास्तविकता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT