logo

देवघर पुलिस ने छिनतई करने वाले कोढ़ा गिरोह के 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया  

deoghar6.jpg

द फॉलोअप डेस्क, देवघर 
देवघर पुलिस ने छिनतई करने वाले कोढ़ा गिरोह के एक कारनामे का पर्दाफाश किया है। बता दें कि  पिछले कुछ महीनों से शहर में छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले कोढ़ा गिरोह पर पुलिस की नजर थी। शनिवार को देवघर पुलिस ने कोढ़ा गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निहाल कुमार और मिथुन कुमार को हिरासत में लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिछले कुछ महीनों से लगातार छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार एसपी ने की कार्रवाई 
बता दें कि देवघर एसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कोढ़ा गिरोह के कुछ सदस्य शहर में सक्रिय होकर छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी आधार एसपी ने एसआईटी टीम का गठन किया। एसआईटी की टीम छापेमारी कर गिरोह के 2 आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधी बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। 

निहाल कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है 
पुलिस को मिथुन और निहाल के पास से छीने हुए जेवरात मिले हैं। दोनों के पास से सोने की चेन और मोबाईल फोन मिला है। फिलहाल दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुलिस कोढ़ा गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है। बता दें कि पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक निहाल कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। निहाल के खिलाफ 8 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें ज्यादातर 

 

Tags - chain snatcher arrested in deoghardeoghar policedeoghar spcrime news