logo

रांची : प्लास्टिक से लिपटा मिला शव, तीन दिन से लापता था युवक, तफ्तीश में जुटी पुलिस

SHAW10.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के कांके में 2 अप्रैल रविवार को तीन दिन से लापता युवक का शव प्लास्टिक से लिपटा मिला। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव कांके स्थित नीरजा सहाय स्कूल के पास खेत में पड़ा था। मृतक अरविंद उरांव (33वर्ष) कांके के सेमर टोली का रहने वाला था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: 8 और 9 अप्रैल को श्री बंशीधर महोत्सव का होगा आयोजन, सांसद ने बांटा आमंत्रण पत्र

30 मार्च की रात से लापता था युवक

मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पिता प्रेम उरांव के मुताबिक उसका बेटा अरविंद 30 मार्च की रात से लापता है। हालांकि, परिजनों द्वारा उसे तलाश किया गया। लेकिन, कुछ भी पता नहीं चला। वहीं, रविवार को अरविंद का शव खेत मे पड़ा मिला। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अरविंद की हत्या कर प्लास्टिक में लपेट कर फेंक दिया गया। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना कांके थाना क्षेत्र के नीरजा सहाय स्कूल के पास की है।    

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT