logo

अवैध संबंध का सास करती थी विरोध, बहू ने ईंट से कूचकर की हत्या

बहू.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
देवघर के सारठ थाना क्षेत्र में एक बुजूर्ग महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रा है कि महिला की बहू ने पहले सास का गला दबाया उसके बाद पत्थर से कूचकर हत्या कर दी है। घटना सोमवार रात की है। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त सिर्फ सास-बहू और दो छोटे बच्चे ही घर पर थे। आज सुबह पुलिस ने बहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नेयाडीह गांव का है। आरोपी बहू का नाम पिंकी देवी है। मृतक की पहचान हेमिया देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहू ने पुलिस के सामने जुर्म कुबूल कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः- आज से आने लगेंगे G-20 समिट के डेलिगेट्स, पूरा शहर सज-धज कर तैयार 


अवैध संबंध से परेशान थी सास 
बताया जा रहा है कि महिला का किसी से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर उसका पति के साथ अक्सर विवाद होता था। सास भी बहू से इस बात को लेकर नाराज हुआ करती थी। पिंकी सास को अपने रास्ते का रोड़ा समझती थी। पिंकी का मायका जसीडीह थाना के जमुआ गांव में है। पिता अक्सर उसे समझाते थे कि वह गलत रास्ता छोड़ दे लेकिन वह नहीं मानती थी। घटना की रात पिंकी का पति दुकान में था। तभी पिंकी ने सास को मौत के घाट उतार दिया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT