logo

आज से आने लगेंगे G-20 समिट के डेलिगेट्स, पूरा शहर सज-धज कर तैयार 

g203.jpg

द फॉलोअप डेस्कः  
रांची में G-20 की बैठक को लेकर जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है। पूरी राजधानी को डेंटिंग-पेंटिंग कर सजा दिया गया है। पूरे शहर में पोस्टर बैनर लगा दिये गये हैं। आज से मेहमानों का आगमन शुरू हो जाएगा। जी-20 के डेलिगेट्स आज शाम से ही आने लगेंगे। ज्यादातर डेलिगेट्स कल यानि 1 मार्च को आएंगे, वहीं एक-दो लोग 2 मार्च की सुबह भी आएंगे। रांची में कुल 19 विदेशी डेलिगेट्स आ रहे हैं। उनके साथ विभिन्न विभागों के भी अधिकारी रहेंगे। ये सभी 3 मार्च को पतरातू डैम का जाएंगे और वहां रिसॉर्ट में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें कि जी-20 समिट के डेलिगेट्स के दौरे का मुख्य उद्देश्य खोज और नवाचार के माध्यम से जी-20 के देशों में सामाजिक और आर्थिक समानता लाना है। 

यह भी पढ़ेंः- होटल रेडिसन ब्लू, होटल चाणक्य बीएनआर के 500 मीटर की परिधि में "NO FLY ZONE"


जिला प्रशासन अलर्ट 
पूरी विधि व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। सोमवार को रांची के डीसी व एसएसपी ने मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों  को ब्रीफिंग की। उपायुक्त बताया है कि आज से मेहमान आने शुरू हो जाएंगे। इसमें लाइजनिंग ऑफिसर की भूमिका काफी अहम है। उन्होंने अधिकारियों को हवाई अड्डे से होटल तक एस्कॉर्ट करने के लिए संपर्क अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने को कहा है। साथ ही सांस्कृतिक नाइट और गाला डिनर में होटल रेडिसन ब्लू के अधिकारी के साथ समन्वय बनाने का निर्देश दिया। इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस तैयार रखने को कहा गया है। राज अस्पताल एवं सदर अस्पताल को विशेष रूप से तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिले के 5 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है। इनमें राहुल पुरवार, मनीष रंजन, अमिताभ कौशल, कृपा झा और उमा शंकर सिंह शामिल हैं। बता दें कि G-20 की भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक मेजबानी कर रहा है। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक इस बैठक की मेजबानी कर रहा है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT