logo

रांची नगर निगम : मतगणना स्थल पर अंधेरा, सीसीटीवी बंद रहने का आरोप

suku.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा नेता सुजीत उरांव ने आरोप लगाया है कि सुकरहुटु स्थित मतगणना स्थल पर अंधेरा है। उन्होंने मतगणना स्थल का वीडियो बना कर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर डाला है। उसमें कहा है कि मतगणना स्थल पर पिछले डेढ़ घंटे से बिजली कटी है। सीसीटीवी कैमरा बंद है। मालूम हो कि सुकरहुटु स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में रांची जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल बनाया है। यहीं पर रांची नगर निगम के लिए हुए चुनाव की मतगणना की जाएगी। इसके लिए यहां बनाए गए बज्र गृह में बैलेट बॉक्सों को रखा गया है। पुलिस की निगरानी है। इसके अलावा विभिन्न उम्मीदवारों के समर्थक भी वहां डेरा डाले हुए हैं, ताकि किसी प्रकार की हेराफेरी की कोशिश नहीं हो।

Tags - Jharkhand Municipal Elections Ranchi Municipal Corporation Counting Centre Sukurhutu Transport Nagar Allegations of Darkness