logo

रांची : बापू वाटिका से जिला स्कूल पहुंची साइकिल रैली और वॉकथान, पद्मश्री मुकुंद नायक भी हुए शामिल 

बापू वाटिका से जिला स्कूल पहुंची साइकिल रैली और वॉकथान, पद्मश्री मुकुंद नायक भी हुए शामिल 

रांचीः 
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन का आज से पूरे देश में शुभारंभ हो गया। रांची में इस अवसर पर साइकिल रैली और वॉकथान का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली और वॉकथान को रवाना किया। कार्यक्रम में लोकनायक पद्मश्री मुकुंद नायक भी शामिल हुए। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर साइकिल रैली और  वॉकथान ज़िला स्कूल रांची पहुँची। इस दौरान मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर गायत्री कुमारी, भाप्रसे संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर, ज़िला उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची, जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी, कॉलेज के छात्र एवं आमजन उपस्थित थे। मतदाता जागरूकता रैली सुबह 7ः30 बजे निकाली गयी। इस दौरान मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।