रांचीः
सीटेट उत्तीर्ण सहायक अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात की है, साथ ही एक पत्र भी सौंपा है जिसमें उन्होंने जेटेट के समतुल्य मानदेय देने की बात कही है। सीटेट पास अध्यापकों का कहना है कि पारा शिक्षक सेवा शर्त नियमावली 2021 का प्रस्तावित नियमावली का प्रारूप 11 दिसंबर 2021 को लाया गया था, जिस पर 14 दिसंबर 2021 को विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ पारा शिक्षक के संगठनों की पूर्ण सहमति बनी थी,

जिसमें यह स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि जेटेट और सीटेट को आकलन से मुक्त रखते हुए 50% मानदेय वृद्धि की जाएगी लेकिन जब अधिसूचना जारी हुआ तो सीटेट का उल्लेख कहीं नहीं किया गया जिससे सीटेट उत्तीर्ण सहायक अध्यापक आहत है।

जेटेट के समतुल्य हो मानदेय
सीटेट पास अध्यापकों का कहना है कि वह झारखंड के मूल निवासी हैं और अपने क्षेत्र में वर्षों से कार्यरत हैं , इसके बाद भी सककार के इस रवैये ने उनको आहत किया है। अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री से निवेदन किया है कि वार्ता में तय सहमति के अनुरूप झारखंड सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली में आवश्यक संशोधन किया जाए और सीटेट उत्तीर्ण सहायक अध्यापकों को जेटेट के समतुल्य मानदेय देने एवं आकलन परीक्षा से मुक्त करने की कृपा प्रदान की जाए। मंत्री से मुलाकात के वक्त मुख्य रूप से निशा,ललिता कुमारी,शाहिद अंसारी शामिल थे।