logo

Giridih : मांगों पर विचार नहीं किया तो आंदोलन होगा, सीटेट सफल शिक्षक समूह की बैठक में हुआ फैसला

मांगों पर विचार नहीं किया तो आंदोलन होगा, सीटेट सफल शिक्षक समूह की बैठक में हुआ फैसला

गिरिडीह: 

13 मार्च 2022 (रविवार) को गिरिडीह के झंडा मैदान में झारखंड प्रदेश सीटेट सफल अध्यापक समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सफीउल्लाह ने किया। बैठक का संचालन मो. इरफान ने किया। बैठक में झारखंड सरकार द्वारा पारा शिक्षक सेवा शर्त नियमावली-2021 में मानदेय वृद्धि को लेकर वादाखिलाफी पर चर्चा की गई। 

मानदेय वृद्धि को लेकर ठगा गया! 
बैठक में इस बात पर चर्चा हुई की पारा शिक्षक सेवा शर्त नियमावली-2021 में पहले सीटेट जेटेट पास शिक्षकों के लिए 50 फीसदी मानदेय वृद्धि की बात कही गई थी लेकिन जब अधिसूचना जारी की गई तो इसमें सीटेट को दरकिनार कर दिया गया। इस बात से सीटेट सफल शिक्षक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बैठक में शामिल हुये शिक्षकों का कहना था कि प्रस्तावित नियमावली के मुताबिक सीटेट शिक्षकों को भी जेटेट के समतुल्य मानदेय वृद्धि का लाभ मिले। 

20 मार्च को राजधानी रांची में बैठक
बैठक में सीटेट सफल शिक्षकों की मांग को मजबूती देने के लिए संगठन बनाने पर भी चर्चा हुआ। बैठक में जानकारी दी गई है कि 20 मार्च को सीटेट सफल शिक्षकों की बैठक राजधानी रांची में होगी। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा होगी। शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। गिरिडीह की बैठक में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शामिल होंगे।