द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अबुआ आवास योजना अंतरिम योजना मद के तहत जिला पूर्वी सिंहभूम को कुल 23 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं । प्राप्त राशि के आधार पर जिला स्तर से अब तक स्वीकृत/एलॉटेड तथा पड़ताली किए गए कुल 19.196 करोड़ रुपये लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भुगतान कर दिए गए हैं।.jpg)
प्रखंडवार आवंटन का विवरण
1. बहारागोड़ा- 12100000 रु.
2. बोड़ाम- 16700000 रु.
3. चाकुलिया- 4700000 रु.
4. धालभूमगढ़- 16700000 रु.
5. डुमरिया- 18450000 रु.
6. घाटशिला- 5650000 रु.
7. गुरबांदा- 6550000 रु.
8. जमशेदपुर- 7520000 रु.
9. मुसाबनी- 2200000 रु.
10. पोटका- 91890000 रु.
11. पटमदा- 9500000 रु.
कुल राशि DBT के माध्यम से भुगतान – 19,19,60,000 रुपये
सभी प्रखंडों में लंबित अबुआ आवास के लाभुकों को स्वीकृत राशि के अनुरूप भुगतान सुनिश्चित किया गया है। उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया है कि जिन लाभुकों को किस्त प्राप्त हो चुकी है वे अपने आवास निर्माण कार्य को शीघ्र गति से पूर्ण कराएं ताकि उन्हें अगली किस्त का लाभ समय पर प्रदान किया जा सके। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से निर्माणाधीन आवासों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।