द फॉलोअप डेस्कः
जमीन घोटाला मामले के आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। शनिवार को रांची PMLA की विशेष अदालत में इस मामले की सुनवाई पूरी हो गयी। छवि रंजन की ओर से अधिवक्ता अभिषेक चौधरी और अभिषेक सिंह पक्ष रखते हुए बताया कि सिर्फ मौखिक बयान के आधार पर उन्हें आरोपी बनाया गया है। उन्हें जमानत मिलनी चाहिए क्योंकि कोई ठोस सबूत उनके खिलाफ नहीं मिला है। ईडी की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक रमित सत्येंद्र ने अपनी बहस में कहा कि लैंड स्कैम के प्रमुख अभियुक्त छवि रंजन ही हैं। इसलिए उन्हें बेल नहीं दी जानी चाहिए। दोनों पक्ष की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। आर्मी जमीन घोटाला मामले में चार मई को आइएएस छवि रंजन को गिरफ्तार किया गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT