logo

भाजपा और आजसू पार्टी झूठ व भय के जोर पर चुनाव लड़ रही: राजेश ठाकुर

880066.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
डुमरी में महागठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा और आजसू पार्टी झूठ और भय के जोर पर चुनाव लड़ रही है। इनकी प्राथमिकता विकास नहीं, विनाश का है। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा  कि डुमरी की जनता अपने लोकप्रिय दिवगंत नेता जग्रनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि देगी। बेबी देवी को भारी मतो से विजय दिलाने का काम करेगी। कहा कि डुमरी में अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में जो विकास हुआ वो एक मिसाल है। जगन्नाथ दा गरीबों, वंचितों की आवाज हमेशा रहे और वही आवाज बेबी देवी बनेंगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार राज्य में विकास की बुनियाद पर राजनीति कर रही है। हम झारखंडी विचारों, विषयों और जन भावना के साथ चलने का काम करते हैं। जबकि आजसू भाजपा महागठबंधन सिर्फ झूठ और षड्यंत्र की राजनीति करता है। हम समाज में प्यार बांटते हैं। हमारे नेता राहुल गांधी ने भी मोहब्बत के लिए कन्यकुमारी से काश्मीर तक पैदल भारत जोड़ो यात्रा की।

सरकार को डराना चाहता है विपक्ष: बंधु तिर्की 
कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू भाजपा महागठबंधन राज्य को विकास से रोकना चाहती है। सरकार को डराना चाहती है। लेकिन उन्हें पता नहीं की जनता का प्यार और आशीर्वाद हमारे साथ है। जगरनाथ महतो के अधूरे सपने को बेबी देवी पूरा करने का काम करेंगी। सभा को रविन्द्र सिंह, आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो आदि ने भी संबोधित किया। ये जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव और प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने दी है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N