logo

कांग्रेसियों को दिल्ली में दिया गया जनता और कार्यकर्ता से जुड़ने का प्रशिक्षण

cong-d.jpg

द फॉलोअप डेस्क

इंदिरा भवन, नई दिल्ली में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला अध्यक्षों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाना तथा नेतृत्व क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक क्षमता के विकास, नेतृत्व कौशल के संवर्धन तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और जनता से मजबूत जुड़ाव स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि कांग्रेस संगठन की मजबूती का आधार जमीनी कार्यकर्ता, अनुशासित नेतृत्व और जनसरोकारों से सीधा संवाद है।

इस अवसर पर कहा गया कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण, संवाद और समन्वय अत्यंत आवश्यक हैं। कांग्रेस पार्टी निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूती प्रदान की जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी बेला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के उपनेता राजेश कश्यप सहित देशभर से आए सम्मानित जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन को नए आयाम देने के संकल्प के साथ अपने विचार साझा किए।

Tags - Jharkhand State Congress Indira Bhawan Delhi Training Rahul Gandhi Mallikarjun Organization Creation Festival