द फॉलोअप डेस्क
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में साकची में भाजपा के नरेंद्र मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ और लगातार हो रहे गैस की किल्लत एवं गैस के दाम में बढ़ोतरी को लेकर विरोध दर्ज किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाली में पाइप डालकर गैस निकालने और गैस चूल्हा जलाकर चाय और पकौडा बनाने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नाली के गैस से चूल्हा जलेंगा, आज जब गैस की किल्लत हो गई है, इसी प्रयास को समझने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने यह प्रयास किया। लेकिन मिथ्या साबित हुई। इसी प्रकार नरेंद्र मोदी ने ताली और थाली बजाकर कोरोना भागने की बात कही थी, नोटबंदी लाकर काला धन पकड़ने की बात की थी, इसी प्रकार सब बात नरेंद्र मोदी की मिथ्या हो रही है और आम जनता परेशान हो गई है। इससे सावधान रहने की जरूरत है.
नेताओं ने आगे कहा कि उनकी विदेश नीति हर मोर्चे पर विफल दिख रही है। भारत को जनता ने पूरा समर्थन देकर, इन्हें सरकार तीन-तीन बार बनवाया लेकिन जनता के साथ उनके द्वारा बराबर छल किया जा रहा है। अब आम जनता को सजग होने और जागरूक होने की आवश्यकता है और ऐसी कुव्यवस्था सरकार से निजात पाने की जरूरत है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री विजय खान, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, के के शुक्ला, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, चिन्ना राव, राजेश चौधरी, सामंत कुमार, राज किशोर यादव, विजय यादव, अमरजीत नाथ मिश्रा, गुरदीप सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, बृजेंद्र तिवारी, विश्वजीत जेना, सनी सिंह आदि शामिल हुए।
