logo

कल झारखंड दौरे पर होंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, हजारीबाग और लातेहार जिले में इन स्थानों पर करेंगे सभा 

KHARGE2.jpg

रांची
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल 13 मई 2024 को सुबह 9.30 बजे झारखंड पहुंचेंगे। वे यहां दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पहली सभा हजारीबाग के बरही में 10 बजे कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के पक्ष में करेंगे। वहीं दूसरी सभा चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में लातेहार के कुंदरी मैदान में 12 बजे करेंगे।  

ये लोग भी जनसभा में शामिल 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं को लोगों से जनसंपर्क करने के लिए कहा गया है। ताकि अधिक से अधिक लोग सभा में भाग ले सकें। 

सुरक्षा के कड़े प्रबंध

दूसरी ओऱ खड़गी की चुनावी जनसभा को लेकर कांग्रेस पार्टी और जिला प्रशासन की ओऱ से तैयारी पूरी कर ली गयी है। जगह-जगह पर सुरक्षा के कड़े प्रबंधन और रूट का निर्धारण भी कर लिया गया है। जिला प्रशासन ने इस बात का ख्याल रखा है कि चुनावी सभा की भीड़ से आम जन को परेशानी न हो। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Mallikarjun Khargelateharhazaribaghjharkhand news