logo

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत 7 अक्टूबर को रांची में हल्लाबोल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत 7 अक्टूबर को रांची में हल्लाबोल

द फॉलोअप, रांची:

Jharkhand News: प्रदेश (Jharkhand Congress) कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने चुनाव आयोग (Election Commission of India) की कार्यशैली और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग की। प्रेस वार्ता में रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा और प्रदेश महासचिव सह रांची ग्रामीण प्रभारी रियाज अहमद मौजूद थे। इस दौरान कुमार राजा ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन (India Alliance) देशभर में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर आंदोलन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यशैली लोकतंत्र (Democracy) को कमजोर कर रही है।

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान

उन्होंने बताया राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान (Constitution) की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। कुमार राजा ने मतदाता सूची (Voter List) में गड़बड़ियों और एक ही व्यक्ति के नाम पर अलग-अलग जगहों पर मतदाता पहचान पत्र होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदान के अधिकार को छीनना या वोट में हेरफेर करना लोकतंत्र की नींव को कमजोर करता है। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन (Agitation) तेज करने की बात कही।

2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’  

वहीं, सोमनाथ मुंडा ने बताया कि 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’  (Save Democracy Week) मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को रांची में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर डीसी कार्यालय तक जाएगा। वहां प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के कार्यक्रम के बाद आंदोलन को प्रखंड और पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे तक जारी रहेगा।

Tags - Jharkhand Congress Election Commission of India Gyanesh Kumar Save Vote Save Country March India Alliance Political Protest Jharkhand News Political News