logo

पाकुड़ : दुर्गा पूजा, काली पूजा और छठ के सफल आयोजन के लिए समितियों को मिला पुरस्कार, डीसी ने टीम वर्क को सराहा

pakur____.jpg

पाकुड़/नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में दुर्गा पूजा, काली पूजा एवं छठ पूजा–2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित आयोजन के उपलक्ष्य में आज बाजार समिति, पाकुड़ में जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, प्रशासक नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी एवं जिलेभर की पूजा समितियों के प्रतिनिधि एवं  मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि समन्वित प्रयासों एवं सरकार की योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जनता तक पहुँचाते हुए पूरे डेढ़ महीने तक चलने वाले पूजा-पर्व का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन संभव हो पाया। जिले के सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तथा नव-नियुक्त चौकीदारों ने प्रतिदिन अत्यंत निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक प्रभात सर के योगदान के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। वर्तमान पुलिस अधीक्षक मैम उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए भी धन्यवाद। सभी एसडीपीओ तथा अनेक पूजा पंडालों के निरीक्षण, ऑडिट और शांति समिति बैठकों के सफल संचालन हेतु धन्यवाद दिया।
शांति समिति के सभी सदस्यों ने जिम्मेदारी और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों, कलाकारों और कारीगरों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक एवं रचनात्मक पंडालों की प्रशंसा की गई। कई पंडालों में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश भी प्रस्तुत किए गए। जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ब्लड डोनेशन ड्राइव में भाग लेने वाले सभी रक्तवीरों को विशेष धन्यवाद। दुर्गापूजा, काली पूजा तथा छठ पर्व—सभी आयोजनों में आस्था, अनुशासन और आध्यात्मिकता का उत्कृष्ट वातावरण देखने को मिला। बड़े पंडालों के साथ-साथ गाँवों के छोटे पंडाल भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, विशेषकर वे जो रक्तदान, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। जिला प्रशासन के लिए यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। लगातार पंडाल निरीक्षण, नई थीम्स का अवलोकन और जनता के बीच उपस्थिति ने संपूर्ण पर्व को अनुकरणीय बनाया। विधि-व्यवस्था भी पूरी तरह नियंत्रित और प्रभावी रही। सभी समितियों को शाल ओढ़ाकर, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित दुर्गापूजा पंडाल–2025

बड़े पंडाल (श्रद्धालुओं की क्षमता 5000 से अधिक)

1. दुर्गापूजा समिति, अमड़ापाड़ा बाजार – प्रथम
2. दुर्गापूजा समिति, डाक-बंगला हिरणपुर, पाकुड़ – प्रथम 
3. दुर्गापूजा समिति, राजापाड़ा, पाकुड़ –द्वितीय
4. दुर्गापूजा समिति, सरस्वती पुस्तकालय, पाकुड़ –द्वितीय
5. दुर्गापूजा समिति, बंगाली टोला, पाकुड़िया –तृतीय
6. दुर्गापूजा समिति, थाना पाड़ा, महेशपुर – तृतीय

मध्यम पंडाल (श्रद्धालुओं की क्षमता 1000–5000)

1. दुर्गापूजा समिति, तारापुर, हिरणपुर – प्रथम 
2.  नारी शक्ति दुर्गापूजा समिति, पाकुड़ - प्रथम
3. महाकाल शक्तिपीठ दुर्गापूजा समिति, तलवडांगा पाकुड़ – द्वितीय
4. दुर्गापूजा समिति सदभावना, पाकुड़ - द्वितीय
5. दुर्गापूजा समिति, कालिकापुराण, पाकुड़ –  तृतीय
6. दुर्गापूजा समिति, तोड़ाई, हिरणपुर –तृतीय

छोटे पंडाल (श्रद्धालुओं की क्षमता 1000–1500)

1. दुर्गापूजा समिति, काठशाला, महेशपुर – सांत्वना पुरस्कार
2. दुर्गापूजा समिति, चांदपुर, पाकुड़ – सांत्वना पुरस्कार
3. दुर्गापूजा समिति, रेलवे स्टेशन, पाकुड़ – सांत्वना पुरस्कार
4. दुर्गापूजा समिति, रेलवे कॉलोनी, पाकुड़ – सांत्वना पुरस्कार
5. दुर्गापूजा समिति, शमशान काली, राजापाड़ा पाकुड़ – सांत्वना पुरस्कार
6. दुर्गापूजा समिति, डांगापाड़ा, हिरणपुर– सांत्वना पुरस्कार
7. दुर्गापूजा मंडप समिति, लिट्टीपाड़ा – सांत्वना पुरस्कार
8. दुर्गापूजा समिति, तालपहाड़ी लिट्टीपाड़ा – सांत्वना पुरस्कार
9. दुर्गापूजा समिति, बासमती आमड़ापाड़ा– सांत्वना पुरस्कार
10. दुर्गापूजा समिति, सिलमपुर महेशपुर– सांत्वना पुरस्कार
11. दुर्गापूजा समिति, शहरग्राम, महेशपुर– सांत्वना पुरस्कार
12. दुर्गापूजा समिति, रोलग्राम महेशपुर– सांत्वना पुरस्कार
13. दुर्गापूजा समिति, बाहापुर, महेशपुर – सांत्वना पुरस्कार
14. दुर्गापूजा समिति, मोगलाबांध, पाकुड़िया– सांत्वना पुरस्कार
15. दुर्गापूजा समिति, बनोग्राम, पाकुड़िया – सांत्वना पुरस्कार

काली पूजा–2025 में बेहतर आयोजन समिति सम्मानित

1. काली पूजा आयोजन समिति, राजापाड़ा कालीतल्ला, शमशान काली, पाकुड़– प्रथम
2. काली पूजा आयोजन समिति, राजापाड़ा नित्य काली मंदिर, पाकुड़ – द्वितीय
3. काली पूजा आयोजन समिति, आमड़ापाड़ा बाजार – तृतीय
4. काली पूजा आयोजन समिति, राजबाड़ी खेपाकाली, महेशपुर – सांत्वना
5. काली पूजा आयोजन समिति, बड़कियारी, महेशपुर– सांत्वना
6. काली पूजा आयोजन समिति, पाकुड़िया बाजार– सांत्वना
7. काली पूजा आयोजन समिति,  बड़काबीला मेला पाकुड़िया – सांत्वना
8. काली पूजा आयोजन समिति, कालीपुर कालीपहाड़ी मेला, पाकुड़िया – सांत्वना
9. काली पूजा आयोजन समिति, राजापुर मेला, पाकुड़िया – सांत्वना
 

Tags - Jharkhand news Jharkhand latest news Jharkhand update pakur news pakur update pakur khabar pakur DC