logo

CM हेमंत सोरेन एक अक्टूबर को करेंगे हजारीबाग के नये नगर निगम भवन का उद्घाटन, होंगी ये सुविधाएं 

NEWS26.jpg

रांची  

सीएम हेमंत सोरेन एक अक्टूबर को हजारीबाग में नगर निगम के नये भवन का उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारियां जुडको की ओऱ से की जा रही हैं। भवन का पूरा परिसर 60, 912 वर्गफुट में फैला हुआ है और इसे 24.95 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसमें महापौर, उप महापौर और नगर आयुक्त के कार्यालय बनाये गये हैं। साथ ही स्थाई समितियों की बैठकों के लिए हॉल अधिकारियों के लिए अलग-अलग ऑफिस बनाये गये हैं। 

होंगी ये सुविधाएं 

मिली खबर के मुताबिक भवन में जनसुविधा केंद्र और विभिन्न कार्यों से के काउंटर बनाये गये हैं। यहां आने वाले  लोगों के लिए नागरिक सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। इस भवन में 1000 क्षमता वाला बोर्ड रूम, 35 लोगों की क्षमता का कोर्ट रूम, 21 सदस्यों के लिए स्टैडिंग कमेटी का कक्ष और कैफैटेरिया उपलब्ध है। प्रत्येक मंजिल में शौचालय बनाया गया है। भवन के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। 


 

Tags - CM Hemant Soren inaugurate Municipal  Corporation Hazaribagh  Jharkhand News