logo

एंबुलेंस क्रैश मामला : सीएम हेमंत सोरेन मिले मृतकों के परिजनों से, कहा- मिलेगी सरकार की ओर से मदद 

HEMANT001.jpg

रांची 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में एयर एम्बुलेंस क्रैश में मृत व्यक्तियों के आश्रितों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को आश्रित परिजनों ने राज्य सरकार की ओर से सरकारी नौकरी एवं मुआवजा दिए जाने से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों की बातों को आत्मतीयता के साथ सुना तथा परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार की ओर से यथोचित मदद दिए जाने का भरोसा दिया। मौके पर राज्य सरकार के माननीय मंत्रीगण एवं एयर एंबुलेंस हादसा में मृत स्व० संजय कुमार के बड़े भाई  विजय कुमार, मृतक स्व० ध्रुव कुमार के पिता  दिनेश प्रसाद सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

क्या है मामला 

उल्लेखनीय है कि विगत 23 फरवरी 2026 को बर्न इंजरी के मरीज संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था, इसी क्रम में चतरा पहुंचते ही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया था, इस हादसे में मरीज संजय कुमार उनकी पत्नी अर्चना देवी, भांजा-ध्रुव कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा, पायलट विवेक विकास भगत और को- पायलट स्वराजदीप सिंह का निधन हो गया था।


 

Tags - CM  Hemant Soren ambulance crash  Hemant soren Hemant soren News Hemant soren।atest News Hemant soren