logo

CM हेमंत सोरेन ने किया शिक्षा विभाग के 6 वेब पोर्टल्स का उद्घाटन, वैज्ञानिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

cm210.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत विकसित 6 नए वेब पोर्टल्स का अनावरण किया। इसके साथ ही सीएम ने रांची विज्ञान केंद्र में स्थित नव प्रवर्तन केंद्र (इनोवेशन हब) का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इन पोर्टल्स और इनोवेशन हब के उद्घाटन के दौरान शिक्षा प्रणाली को और अधिक डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की बात की। 
बता दें कि इस अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण भी उपस्थित रहे। 

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और डिजिटल बनाने में करेंगे मदद
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पोर्टल्स राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत और डिजिटल बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने पोर्टल्स के माध्यम से शिक्षकों के वेतन निर्धारण, निजी विश्वविद्यालयों के प्रबंधन, अनुसंधान और नवाचार जैसी प्रक्रियाओं को सरल और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई। 

इन पोर्टल्स का किया उद्घाटन
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए पोर्टल्स में वेतन निर्धारण पोर्टल, लर्निंग मैनेजमेंट पोर्टल, निजी विश्वविद्यालय प्रबंधन पोर्टल, मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना पोर्टल, अप्रेंटिस प्रबंधन पोर्टल और वित्त रहित कॉलेज अनुदान पोर्टल शामिल हैं। इन पोर्टल्स का उद्देश्य शिक्षण और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी और डिजिटल बनाना है।

वैज्ञानिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इसके साथ ही रांची स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र साइंस सिटी के अपग्रेडेशन के लिए 270 करोड़ की परियोजना का भी उल्लेख किया गया, जिससे रांची में वैज्ञानिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम में झारखंड स्टूडेंट रिसर्च एंड इनोवेशन पॉलिसी-2025 की भी घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य राज्य में अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देना है। 

Tags - CM Hemant Soren Inauguration 6 Web Portals Education Department Jharkhand News Latest News Breaking News