logo

एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध चलेगा मामला, सीएम हेमंत सोरेन ने दी स्वीकृति

HEMANT_SOREN.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रहे हैं। इसी के तहत भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सीएम सख्त हो गए हैं। यही कारण है की वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामले में कार्रवाई करने के लगातार आदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में मनरेगा योजना में वित्तीय अनियमितता के आरोपित पदाधिकारी कृष्ण बिहारी राम, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी, लातेहार के विरुद्ध अभियोजन चलाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। उनके विरुद्ध लातेहार जिला के मनिका थाना में 12 अगस्त 2010 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़े: कल छाए रहेंगे बादल, अब सताएगी गर्मी.. बढ़ने वाला है पारा 

क्या है पूरा मामला

लातेहार जिला के मनिका थाना में 12 अगस्त 2010 को दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान के क्रम में कृष्ण बिहारी राम, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की प्राकल्लित राशि में अवैध तरीके से राशि की निकासी की गई थी। ऐसे में अभियुक्तों पर सरकारी पद का दुरुपयोग, अपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए सुनियोजित ढंग से साजिश के तहत वित्तीय अनियमितता करते हुए सरकारी राशि गबन करने का आरोप गठित है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:

https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT