रांचीः
आज सुबह धुंध छाया हुआ था लेकिन बाद में आसमान साफ हो गया। दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की गई। कल यानि 30 जनवरी को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पूरे सप्ताह की बात करे सुबह कोहरा धुंध के बाद मौसम मुख्यतः साफ ही रहेगा। उत्तर भाग में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल है इसलिए उत्तरी झारखंड और मध्य भाग में 4 डिग्री में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिणी और मध्य भाग में अंडमान सागर के पास में एक निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से पूर्वी हवाए दक्षिणी भाग में आ रही है। इसलिए वहां न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम दिनों में पूरे जनवरी में न्यूनतम तापमान बढ़ा हुआ ही दिखा। पूरे जनवरी में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश नहीं हुई है, हालांकि हल्के बादल छाए रहे। अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं

मौसम रहेगा साफ
31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को सुबह में कोहरा छाया रहेगा। लेकिन दोपहर में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। रांची में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री रहने के आसार हैं। फिलहाल पूरे सप्ताह का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करे तो सबसे अधिक तापमान चाईबासा का 31 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान रामगढ़ का 7.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
