द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड वन विभाग के कुछ सेवानिवृत्त उच्च अधिकारियों द्वारा सरकारी आवास और सुविधाओं को खाली न करने के गंभीर आरोपों पर तत्काल संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मिली शिकायत के बाद, मुख्यमंत्री ने विभाग को फौरन कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
झारखंड राबता हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतलूब इमाम ने झारखंड के वन विभाग के कुछ सेवानिवृत्त उच्च अधिकारियों पर सरकारी आवास और अन्य सुविधाओं का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकरी दी थी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर हेमंत सोरेन ने इस पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाजी मतलूब इमाम के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हेमंत सोरेन ने लिखा "तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं सूचना दें।".jpg)
.@JharkhandVan तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं सूचना दें। https://t.co/yosx9yz6lk
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 14, 2025
दरअसल हाजी मतलूब इमाम ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि "मां.मुख्यमंत्री जी जोहार जानकारी के अनुसार वन विभाग के कुछ उच्च अधिकारी कई माह पुर्व सेवा निवृत्त होगये हैं लेकिन आज तक सरकारी आवास एवं सुविधाएं अभी तक ले रहे हैं जो चिंता का विषय है एवं अनुसाशन हिनता दर्शाता है?अनुरोध है श्रीमान इसपर उचित कार्रवाई की जरूरत है।"