रांची
झारखंड राज्य मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा 2 सूत्री मांगों को लेकर कल 12 अगस्त 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। प्रदेश महासचिव विकास कुमार सिन्हा ने बताया कि मुफस्सिल क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षा सहित सभी विभाग के लिपिक को नियुक्ति तिथि से 2400 ग्रेड पे एवं सभी लिपिक के लिए एक समान सेवा शर्त प्रोन्नति नियमावली को लेकर हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सरकार को बार-बार मांगों का संज्ञान में दिया। लेकिन अभी तक इसका कोई परिणाम निकल कर सामने नहीं आया। मजबूरन में राज्य के सभी लिपिक को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी विभाग के संगठनों के अध्यक्ष एवं महासचिव से अनुरोध किया गया है। सभी से हड़ताल को समर्थन की अपील की गयी है। कहा कि हड़ताल कार्यक्रम को कई शिक्षक संगठनों एवं अराजपत्रित कर्मचारी संघ के द्वारा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है।
