द फॉलोअप, रांची
झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के कांके रोड आवास पर सीआईडी की टीम छापेमारी करने पहुंच गयी है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ घंटों से सीआईडी की टीम उनके आवास में आवश्यक दस्तावेजों, कंप्यूटर, लैपटॉप अन्य इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रुमेंट को खंगाल रही है। मालूम हो कि पिछले दिनों खियांग्ते ने जेपीएससी पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में जेपीएससी कार्यालय में सीआईडी और पुलिस की छापेमारी से आहत बताया था।
मालूम हो कि जेपीएससी की 14 वीं सिविल सेवा परीक्षा में धांधली और भ्रष्टाचार को लेकर उठे विवाद के बाद राज्य सरकार ने उन्हें इस्तीफा देने का निर्देश दिया था। उसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल की सहमति के बाद सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
