द फॉलोअप डेस्क
तीन दिवसीय दिल्ली दौरे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन मंगलवार की शाम लगभग चार रांची लौट आए। पहले सोमवार को दिल्ली से मुख्यमंत्री के असम जाने की योजना थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री रामनवमी के बाद असम जाएंगे। मालूम हो दिल्ली दौरे में कल्पना सोरेन हयात रीजेंसी में आयोजित 'ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026 में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्हें वुमेन एम्पायरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री अपने दिल्ली प्रवास के दौरान असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरीय नेताओं से भी अनौपचारिक बातचीत की। हालांकि बातचीत का कोई सार्थक हल नहीं निकला और झामुमो असम विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन से अलग होकर लड़ने का फैसला किया।
