logo

छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को मिले पूरी सुविधा, सुनिश्चित करें किसी भी हाल में न हो कोई परेशानी ; मुख्यमंत्री 

छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को मिले पूरी सुविधा, सुनिश्चित करें किसी भी हाल में न हो कोई परेशानी ; मुख्यमंत्री 

द  फॉलोअप डेस्क, रांची 

लोक आस्था का महापर्व छट की शुरुआत आज यानी शुक्रवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो रही है। ऐसे में रांची के छट तालाबों की साफ़ सफाई की जा रही है। इसी कड़ी में छट घाट का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के विभिन्न छट घाट का भ्रमण किया। सीएम ने कांके डैम और हटनियां तालाब छठ घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 

श्रद्धालुओं को न हो किसी प्रकार की समस्या- सीएम 

रांची के विभिन्न छट घाटों का भ्रमण करने के बाद सीएम हेमंत ने कहा कि सभी छत घाटों में लोग लगातार लगे हुए हैं और प्रयास है कि जितने भी छट मानाने वाले लोग हों उन्हें छट मानाने में कोई समस्या न हो। जिसे लेकर प्रशासन और छट समितियां हैं वो आपसी सामंजस्य बना कर काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि समस्त राज्य वासियों को मेरी ओर से छट की शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर पूरी सहूलियत और  सुविधा मिले। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें।