logo

जेल में पत्नी-बच्ची से मिलना चाहते हैं छवि रंजन, कोर्ट से मांगी इजाजत

जेल में पत्नी-बच्ची से मिलना चाहते हैं छवि रंजन, कोर्ट से मांगी इजाजत

द फॉलोअप डेस्क
जमीन घोटाले में जेल बंद निलंबित आईएएस छवि रंजन सप्ताह में दो दिन अपनी पत्नी व बच्ची से मिलना चाहते हैं। इसको लेकर उन्होंने पीएमएलए कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसपर गुरुवार को अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान छवि रंजन के अधिवक्ता ने कोर्ट से आग्रह किया कि उन्हें सप्ताह में दो दिन परिवारवालों से मिलने की इजाजत दी जाए। इस पर ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने विरोध किया। दलील दी कि न्यायिक हिरासत में रह रहे किसी भी व्यक्ति को विशेष सुविधा नहीं दी जानी चाहिए। जब तक आरोपी जेल में है, उसे जेल मैनुअल के मुताबिक ही सुविधा मिलती है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने छवि रंजन की याचिका पर आदेश के लिए 22 मई की तिथि निर्धारित की है।

4 मई को ईडी ने किया था गिरफ्तार
राजधानी में हुए आर्मी लैंड स्कैम में रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार किया था। बताते दें कि 24 अप्रैल को ईडी ने छवि रंजन से करीब 10 घंटे पूछताछ की थी। फिर उन्हें जाने दिया था। लेकिन तब ही कहा गया था कि उनके जवाब से ईडी संतुष्ट नहीं है। दोबारा एक मई को पूछताछ के लिए बुलाने की बात कही गई थी। हालांकि, बाद ईडी ने समन जारी कर 4 मई को कार्यालय बुलाया, फिर लंबी पूछताछ के बाद रात में गिरफ्तार कर लिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT