द फॉलोअप डेस्कः
होटवार जेल में सोमवार को ईडी अचानक सीसीटीवी फुटेज खंगालने पहुंच गई। दरअसल ईडी को जेल में बंद आईएएस छवि रंजन और पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के मुलाकात की सूचना मिली थी। यह भी जानकारी मिली थी कि वीआईपी सेल में हर रोज वीआईपी कैदियों के साथ प्रेम प्रकाश बैठक कर रहा है। इसी सूचना पर ईडी की टीम ने कोर्ट से होटवार जेल में छापेमारी करने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने अनुमति दे दी। इसके बाद सोमवार ईडी की टीम ने जेल पहुंची। उनके पहुंचते ही जेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। ईडी अधिकारियों सबसे पहले जेलर नसीम और जेल अधीक्षक हामिद अख्तर बुलाया। इस बारे में पूछताछ की। इसके बाद ईडी ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे। फुटेज चेक करने लगे तो देखा कि 5 मई को छवि रंजन और प्रेम प्रकाश एक दूसरे से मिल रहे हैं।

गमछा लपेट कर मिल रहा
अखबार में छपी खबर के मुताबिक प्रेम प्रकाश ने चेहरे पर गमछा लपेटा हुआ था। प्रेम प्रकाश ने शाम लगभग 6.40 बजे वीआईपी सेल में प्रवेश किया है था और शाम 7.36 बजे बाहर निकला है। अब ईडी यह जानने का प्रयास करेगी कि दोनों आखिर इतनी देर क्या बात कर रहे थे। नियम के अनुसार सूर्यास्त के बाद कैदियों को उनके कमरे में बंद कर दिया जाता है। किसी विषम परिस्थिति में ही कैदियों को रात में निकलने की अनुमति है, लेकिन इस मामले में दोनों की मुलाकात शाम में हुई थी। इससे जेल की अधिकारियों की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है। गौरतलब है कि छवि रंजन ने पूछताछ में कहा था कि वह प्रेम प्रकाश को नहीं जानते हैं, लेकिन इस मुलाकात की तस्वीरें कुछ और ही कह रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT