logo

CHHAT POOJA : 28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है छठ महापर्व 

28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है छठ महापर्व 

रांचीः 
28 अक्टूबर से छठ महापर्व की शुरूआत होने जा रही है। कल नहाय-खाय के साथी ही महापर्व की शुरुआत होगी। हर घर में चहल पहल बढ़ गई है। जिनके घर छठ होता है वह तो हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाते ही हैं, लेकिन जिनके यहां छठ पूजा नहीं होती है वह भी बढ़चढ़ कर इसमें भाग लेते हैं। शहर के बाजारों में खूब चहल-पहल है। दुकान से लेकर फुटपाथ तक सूप, दौरा, नारियल, फल व पूजा का सामग्री मिल रही है। 


29 को खरना 
छठ का दूसरा दिन खरना कहलाता है। इस दिन भोग तैयार किया जाता है। शाम खीर खाई जाती है। 


30 को संध्य अर्घ्य 
छठ पूजा में तीसरे दिन को सबसे प्रमुख माना जाता है। इस मौके पर शाम के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है और बांस की टोकरी में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि से अर्घ्य के सूप को सजाया जाता है। इस दिन डूबते सूर्य की आराधना की जाती है। पहला अर्घ्य इस साल 30 अक्टूबर को दिया जाएगा। इस दिन सूर्यास्त का समय 05 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा। 


चौथा दिन- उषा अर्घ्य
चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। 31 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सूर्योदय 6 बजकर 27 मिनट पर होगा. इसके बाद व्रती के पारण करने के बाद व्रत का समापन होगा।