रांचीः
छठ महापर्व को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं। 30 व 31 अक्टूबर को कुछ रूट है जिन्हें बदला गया है। यातायात पुलिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शहरी क्षेत्र को छोड़कर रिंग रोड से वाहनों का परिचालन होगा। इस दौरान पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड जाने वाले सभी भारी वाहन काठीटाड़, कटहल मोड़ या नयासराय से रिंग रोड होते हुए तुपुदाना, नामकोम, दुर्गा सोरेन चौक से टाटीसिल्वे के रास्ते हजारीबाग की ओर जा सकेंगे। वहीं हजारीबाग की ओर से आने वाले वाहन भी इसी रास्ते से आ सकेंगे। टाटा रोड से हजारीबाग जाने वाले वाहन भी टाटीसिल्वे के रास्ते ही जाएंगे।
ये हुआ है बदलाव
कांके रोड में 30 अक्टूबर को दिन के 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक राम मंदिर एवं चांदनी चौक के पास एक्सेस कंट्रोल पॉइंट होगा। इस पॉइंट से सिर्फ छठ व्रतियों को लेकर घाट के तरफ जाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। राम मंदिर से कांके की तरफ जाने वाले छठ व्रतियों को लाने ले जाने वाले वाहनों के लिए विशिष्ट रूप से चिन्हित किया गया है और चांदनी चौक से राम मंदिर की ओर आने वाले दायालेन जतरा झांकी के लिए निर्धारित किया गया है। कांके रोड से चांदनी चौक की तरफ छठ व्रतियों को लेकर जाने वाले वाहन को चांदनी चौक के पास से रांग कैरेज से ही आने की छूट दी जाएगी। चांदनी चौक की ओर से आने वाले वाहन गांधीनगर छठ घाट एवं सीएमपीडीआई छठ घाट आ सकते हैं।
पार्किंग की व्यवस्था यहां हैं
रणधीर वर्मा चौक से हटिनिया तालाब जाने वाले मार्ग-निगम पार्क
एसएसपी आवास से हटनिया तालाब जाने वाले मार्ग--रोड किनारे
जाकिर हुसैन पार्क से हटनिया तालाब जाने वाले मार्ग-नागाबाबा खटाल
चांदनी चौक से कांके डैम जाने वाले मार्ग- सीएमपीडीआई व गांधीनगर और रॉक गार्डेन
शालीमार बाजार से तालाब जाने वाले मार्ग-शालीमार बाजार
शाहीद मैदान से तालाब जाने वाले मार्ग-शहीद मैदान में
लालपुर यातायात थाना के पास रोड किनारे
सर्जना चौक से बड़ा तलाब जाने वाले मार्ग-सर्जना चौक के पास
चुटिया से स्वर्णरेखा नदी जाने वाले मार्ग सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में
बनस तालाब चुटिया---रोड किनारे
किशोरगंज चौक से बड़ा तालाब जाने वाले मार्ग रोड किनारे
देवेंद्र मांझी चौक के पास निवारणपुर मैदान