logo

JSSC : झारखंड डिप्लोमा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव, 24 जून से एडमिट कार्ड कर सकते डाउनलोड

झारखंड डिप्लोमा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव, 24 जून से एडमिट कार्ड कर सकते डाउनलोड

रांचीः
झारखंड डिप्लोमा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 का आयोजन 26 जून को रांची बोकारो एवं पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होने वाला था लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसमें  बदलाव किया गया है। उक्त प्रतियोगिता परीक्षा 3 जुलाई 2022 को रांची बोकारो एवं पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।  इसके लिए प्रवेश पत्र 24 जून से आयोग की वेबसाइट www.jssc.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।