logo

गुमला : चैनपुर अंचल दिवस का आयोजन, डीसी ने सुनी समस्याएं, मौके पर 73 आवेदनों का किया निस्तारण

gumla_ancal_diwas.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर आयोजित अंचल दिवस कार्यक्रम आज चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में सफलतापूर्वक हुआ। इस दौरान उपायुक्त ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम में 137 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 73 का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि 64 को विस्तृत जांच के लिए भेजा गया। 7 जनशिकायतों का समाधान और भूमि सत्यापन संबंधित 8 आवेदनों का निपटारा भी किया गया।
नागरिकों को ऑन द स्पॉट 18 जाति प्रमाण पत्र, 16 आय प्रमाण पत्र, 12 आवासीय प्रमाण पत्र और 7 पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अलावा भूमि विवाद, पंजी-II सुधार, दाखिल-खारिज और राशन कार्ड से जुड़े मामलों का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम में 35 परिसंपत्तियों और प्रशस्ति पत्रों का वितरण भी किया गया, जिनमें पेंशन प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड और स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण स्वीकृति शामिल थे।
उपायुक्त ने बताया कि अंचल दिवस का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान है ताकि नागरिकों को जिला कार्यालय बार-बार न आना पड़े। उन्होंने प्रशासन की पारदर्शिता और निष्पक्षता की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने कहा कि अब कई समस्याएं आपसी संवाद और सहयोग से तुरंत हल हो रही हैं। अगला अंचल दिवस 4 सितंबर 2025 को भरनो प्रखंड में आयोजित होगा।



 

Tags - latest jharkhand Ness jharkhand News jhartkhand News updates gumla News gumla News updates gumla Updates latest gumla News gumla updates gumla News Updates latest Anchal Diwas News Gumla Anchal Diwas News Anchal Diwas news Anchal Diwas News up