logo

केंद्रीय सरना समिति ने मुख्यमंत्री को पारंंपरिक पूजा में शामिल होने का निमंत्रण दिया

sarnaa.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कल (21 मार्च 2026)  को प्रकृति पर्व - सरहुल के अवसर पर केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली,  रांची में आयोजित होने वाले पारंपरिक सरहुल पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, राहुल उरांव, नीमा तिर्की, सुषमा रानी भगत, मुन्ना उरांव, सचिन कच्छप, बबलू उरांव, लक्ष्मी नारायण मुंडा, अमित मुंडा, सुनील टोप्पो, बाबूलाल महली, कमिश्नर मुंडा और  विजय  कच्छप समेत  कई और सदस्य शामिल थे। 

Tags - Jharkhand Central Sarna Committee Sarhul Chief Minister Hemant Soren Sirmatoli Sarna site