रांची
राजधानी रांची में जमीन के अवैध कारोबार को लेकर लगातार हिंसा और हत्याएं हो रही हैं। इस पर रोक लगाने के लिए रांची पुलिस ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर 82 भू-माफिया की पहचान कर ली है। चौंकाने वाला तथ्य ये है कि इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जमीन के इन सभी अवैध कारोबारियों पर अलग-अलग थानों में 217 प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, फर्जीवाड़ा, रंगदारी, मारपीट जैसे गंभीर मामले भी हैं। आपको बता दें कि रांची में पहली बार इन कारोबारियों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) लगाया जायेगा। इस मामले में आगे बढ़ते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी थाने-ओपी को पहचान किये गये जमीन कारोबारियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमें की लिस्ट बनाते हुए तीन कैटेगरी में बांटने का निर्देश जारी किया है। जिन पर से ज्यादा प्राथमिकी हैं, ए श्रेणी में रखने का निर्देश दिया है। जिन पर तीन मामले दर्ज हैं, उन्हें बी और जिन पर तीन से कम प्राथमिकी हैं, उन्हें सी श्रेणी में रखा गया है। संबंधित थानों की ओर से सूची तैयार होते ही इनपर सीसीए लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कमेटी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। सूचना है कि इसका प्रथम ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है।

मारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N