logo

आम्रपाली कोल परियोजना में CBI का छापा, घूस लेते दलाल और ओवरसियर गिरफ्तार   

CBI_19.jpeg

रांची 
 

टंडवा आम्रपाली कोल परियोजना में सीबीआई टीम ने ओवरसियर रामभजु व दलाल अशोक राम को 25 हज़ार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। मिली खबर के मुताबिक टीम टंडवा के अन्य स्थानों से भी जानकारी लेने की कोशिश कर रही है। मिली खब के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद आम्रपाली कोल परियोजना में हड़कंप मच गया है। कई अधिकारी दफ्तर छोड़कर फरार होते दिखाई पड़े। 


एसीबी ने 2 को गिरफ्तार 
इधर, ACB की टीम ने घूस लेते हुए अमीन और CI को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मामला रांची जिले के अनगड़ा अंचल का है। गिरफ्तार प्राइवेट अमीन का नाम प्रभु पाहन और CI का नाम कुलदीप साहू बताया गया है। एसीबी की टीम को ये कामयाबी मनोज मुंडा नाम के व्यक्ति की शिकायत के बाद मिली है। ACB ने बताया है कि मनोज मुंडा अपनी जमीन की डिटेल पंजी टू में चढाना चाहते थे। इसके बदले में उनसे एक लाख रुपये की घूस मांगी जा रही थी। मुंडा ने जमीन को पंजी टू में चढ़ाने के लिए 16 सितंबर 2023 को ऑनलाइन अप्लाई किया था। 

क्या है CI पर आरोप 
मिला जानकारी के अनुसार CI कुलदीप साहू ने मनोज मुंडा से कहा कि पंजी टू में जमीन की डिटेल चढ़ाने के लिए प्रति डिस्मिल एक हजार रुपये लगते हैं। इस हिसाब से मनोज मुंडा से 1,40000 रुपये की मांग की गयी। मुंडा के इनकार करने पर साहू ने एक लाख रुपये पर मामला तय करना चाहा। लेकिन मनोज मुंडा ने इसके बदले कुछ और ही योजना बना ली थी। उनके पास इतनी भी रकम नहीं थी, इसलिए उन्होंने एसीबी की शरण में जाना उचित समझा।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn