द फॉलोअप डेस्क
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के अगले गवर्नर हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इसकी तैयारी हो गई है और इसको लेकर आदेश जारी हो गया है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कैप्टन को गवर्नर बनाए जाने के बारे में पूछने पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बारे में अभी कुछ पता नहीं है। महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी पिछले कुछ समय से विवादों में हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था कि वे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में नए राज्यपाल की नियुक्ति तय मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ें: परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, झारखंड से दो छात्राएं भी शामिल

कैप्टन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू
बता दें, महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी कुछ दिन पहले पद छोड़ने की इच्छा जता चुके थे, जिसके बाद कैप्टन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं। हाल ही में उन्हें बीजेपी की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। बीजेपी में लगातार उनका कद बढ़ रहा है। वहीं अब उन्हें महाराष्ट्र का गवर्नर बना दिया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT