logo

परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, झारखंड से दो छात्राएं भी शामिल

OKPM.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सुबह 11 बजे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा2023 शुरू हो गई है। 'परीक्षा पे चर्चा' में पीएम मोदी देशभर के स्टूशडेंट्स, टीचर्स और पैरंट्स से बात कर रहे हैं। मोदी इन स्टू्डेंट्स को 'एग्जाईम वॉरियर्स' कहते हैं। हर साल पीएम मोदी के बताए टिप्स् पर इसी नाम से एक किताब भी छपती है जिसका कई भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेशन किया जाता है। 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए इस बार सबसे ज्यादा 38.80 लाख प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रे शन करवाया है। मोदी ने 2018 में पहली बार परीक्षा पे चर्चाकार्यक्रम के तहत छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद किया था। पहले साल जहां केवल 22,000 प्रतिभागियों का पंजीकरण हुआ, वहीं इस बार यह संख्या 38 लाख से भी ज्यादा है।

झारखंड से दो छात्राओं को भी पीएम का मिल रहा है टिप्स

बता दें कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में झारखंड से दो छात्राओं को सलेक्ट किया गया है। 102 विद्यार्थियों में दोनों छात्राएं जमशेदपुर की ही हैं। जमशेदपुर के कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू उच्च विद्यालय की दो छात्रा सरोजिनी सोना व नंदनी राज सिंह का चयन हुआ है।