logo

रांची : एचसीजी में कैंसर मरीजों को इलाज की मिलेगी पूरी सुविधा

1162.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मरीजों के कैंसर के इलाज के लिए अब राज्य से बाहर नहीं जाना होगा। उन्हें राजधानी में ही इलाज की पूरी सुविधा मिलेगी। यह जानकारी एचसीजी अब्दुल रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल ग्रुप के आफताब आलम ने दी। उन्होंने बताया कि एचसीजी ने कैंसर के विभिन्न मामलों की विशेषज्ञता वाले अनुभवी चिकित्सकों की एक टीम तैयार की गई है। आफताब ने कहा कि कई बार मरीज राज्य के बाहर जाकर इलाज कराते हैं, मगर बाद में फिर रेफर होकर वापस आ जाते हैं। ऐसे में हमारे अस्पताल का प्रयास है कि मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। वहीं, मरीजों को सरकार के जरिए मिलने वाली विभिन्न योजनाओं से निशुल्क इलाज की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, रिजनल बिजनस हेड प्रतीक जैन ने कहा कि न्यूक्लियर मेडिसिन, रेडिएशन, मेडिकल आंकोलॉजी, सर्जिकल आंकोलॉजी पीडियाट्रिक आंकोलॉजी की एक बहुत बड़ी टीम तैयार हुई है। कैंसर मरीजों को इलाज के लिए कहीं भटकना नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : झारखंड : मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी तक घोटाले में हैं लिप्त- पशुपति पारस

ये डॉक्टर देंगे करेंगे इलाज
रेडिएशन आंकोलॉजिस्ट डॉ. अफताब आलम अंसारी, सर्जिकल आंकोलॉजिस्ट डॉ. अमर प्रेम, सर्जिकल आंकोलॉजिस्ट डॉ. संदीप कुमार, आंकोसर्जन डॉ. अभिमन्यू कदापथरी, मेडिकल आंकोलॉजिस्ट डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. नीरू ज्योत्सना, डॉ. अभिषेक कुमार शिशु आंकोलॉजिस्ट।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT