logo

झारखंड : मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी तक घोटाले में हैं लिप्त- पशुपति पारस

967.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी तक घोटाले में लिप्त हैं। उनपर ईडी की जांच चल रही है। ये झारखंड के लिए अच्छा संकेत नहीं है। यह बातें केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को रांची में कही। वे दरभंगा हाउस में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए। राज्य के 219 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम के बाद पशुपति ने कहा कि देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। खासकर झारखंड जैसे राज्यों में बेरोजगारी की वजह से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। मगर इसको लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। झारखंड जैसे राज्यों में बेरोजगारी कम करने और पलायन न हो इस पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : आरोप : झारखंड में दुष्कर्म का खेल जारी, सो रही हेमंत सरकार - डा. आशा लकड़ा

तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार
2024 के चुनाव में जनता द्वारा तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी को जनादेश देने की बात केंद्रीय मंत्री ने कही। साथ ही दावा किया कि बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन टूट जाएगा। उन्होंने राजद-जदयू के बीच मचे घमासान के पीछे पीएम-सीएम की कुर्सी बताई। पशुपति ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया था, मगर नीतीश कुमार ने विश्वास तोड़ दिया। बिहार में बीते पांच माह में तीन विकेट गिरे हैं और जीरो रन बना। वहीं, भतीजे चिराग पासवान को पशुपति ने एनडीए में आने की सलाह दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT