logo

आज शाम 5 बजे थम जाएगा झारखंड निकाय चुनाव का प्रचार-प्रसार, 23 फरवरी को जनता डालेगी वोट

chunav7895.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की 48 नगर निकायों में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शनिवार शाम 5 बजे थम जाएगा। इसके बाद किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक सभा या जुलूस आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। हालांकि प्रत्याशियों को घर-घर जाकर डोर-टू-डोर कैंपेन की अनुमति रहेगी।

बताते चलें कि मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी। इधर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में तैयारियां अंतिम चरण पर हैं।

शनिवार से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होने लगेंगी। उनकी सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिनों में प्रत्याशी और उन्हें समर्थन दे रहे राजनीतिक दल पूरी ताकत लगाएंगे।

Tags - Jharkhand Jharkhand Municipal Elections Urban Local Body Elections Election Campaign Ends Campaign Deadline 5 PM Voting on 23 February Polling Time 7 AM to 5 PM Vote Counting 27 February State Election Commission Polling Parties Dispatch Door to